NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक से की मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भारत पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत पहुंचकर एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। सुलिवन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) की मीटिंग में शामिल होंगे। वो NSA के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करेंगे।एनएसए सुलिवन ने आज पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। इससे पहले वे फरवरी में भारत आने वाले थे, पर उन्हें उस वक्त दौरा टालना पड़ा था। अब वे दो दिन तक अपनी भारत यात्रा पर हैं।
पहली लेडी नागा किन्नर महामंडलेश्वर मां काली नंद गिरी की अनोखी कहानी
विजय की राजनीति में पहली बड़ी परीक्षा, तमिलनाडु चुनाव में NDA भी मैदान में
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की राह में पुलिस की रोक, डॉ. केबी त्रिपाठी नजरबंद
फ्लाइंग किस और अश्लील हरकतों से भड़का विवाद, विरोध करने पर भाइयों पर हमला