देश को मैन्यूफैक्चरिंग महाशक्ति बनाना उद्देश्य: गोयल
नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना उद्योगों के लिए केवल शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएलआई लागू करने का उद्देश्य भारत को मैन्यूफैक्चरिंग महाशक्ति बनाना है और इसके लिए अभी एक लंबी यात्रा तय करनी है। उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से कहा कि हम आपको पीएलआई के जरिये सरकारी सब्सिडी पर निर्भर नहीं बनाना चाहते हैं। यह सिर्फ एक शुरुआत की तरह है। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि उद्योग धीरे-धीरे वैश्विक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करे और भारत के बड़े घरेलू बाजार के आराम से बाहर आए। उन्होंने कहा कि अधिक दूरदर्शी प्रयास से पैमाना, मात्रा और लागत प्रभावशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम आपके सहयोगी और साझेदारों की भी तलाश कर रहे हैं। बैठक में औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के एक अधिकारी ने कहा कि पीएलआई को लेकर कुछ समस्याएं सामने आई हैं और सरकार इनको लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से घरेलू स्तर पर मोबाइल और व्हाइट गुड्स जैसे क्षेत्रों में मूल्यवर्धन हुआ है। बैठक में उद्योग जगत के 1,200 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा