राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग से दी गई आनलाइन सुविधा
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से किया जा रहा है। अब तक 21 लाख 15 हजार राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
ऑनलाइन सुविधा का लोग उठा रहे फायदा
राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग से दी गई आनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। बालोद जिले में सर्वाधिक 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 13 हजार 606 हितग्राहियों ने आनलाइन आवेदन किया है।
कांकेर जिला दूसरे नंबर पर रहा
इसी प्रकार पर दूसरे स्थान पर कांकेर जिले में 1 लाख 87 हजार 998 में से 75 हजार 698 तथा तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में 2 लाख 42 हजार 319 में से 95 हजार 453 हितग्राहियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया है।
शंकराचार्य बयान से गरमाई राजनीति, अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य में जुबानी जंग
पुनर्वास योजना में नाकामी: बड़वानी के लोग पानी की किल्लत में परेशान
प्रदेश की राजनीति में नई चाल, समाजवादी पार्टी का दलितों पर फोकस; 15 मार्च को जयंती आयोजन
ईरान संकट में बड़ी राहत, खाड़ी रूट पर 8 फ्लाइट बहाल; मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
राजद की रणनीति: तेजस्वी यादव को राज्यसभा नहीं भेजने पर अंदरूनी चर्चाएँ
सोमवार को आधी रात जलाई गई होली, कई जगह आज दहन; कल मनेगा रंगों का त्योहार
एक्सपोर्ट सेक्टर पर संकट, चमड़ा-रेडीमेड सहित कई सामानों की सप्लाई रुकी
रंगों के त्योहार पर प्रशासन अलर्ट, ओपीडी रहेगी बंद; मेट्रो और बिजली सेवाओं के लिए निर्देश