पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान
पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज हैरिस रउफ कंधे की चोट से उबर चुके हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, एक और तेज गेंदबाज हसन अली की भी स्क्वाड में वापसी हुई है।
पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस तरह पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी करेगी। पाकिस्तान की चयनकर्ता समिति ने लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड की घोषणा की। 10 मई से पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे की शुरुआत होगी। बाबर आजम टीम के कप्तान होंगे।
हाल ही में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी, जो 2-2 से बराबर रही क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
पाकिस्तान स्क्वाड - बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हैरिस रउफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आघा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान।
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘मृत्यु का डिपार्टमेंट’ माने जाने वाले दरबार में वायरल वीडियो पर विवाद
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी