पाकिस्तान ने जेल में बंद 22 मछुआरों को किया रिहा, जल्द भारत आएंगे
करांची। पाकिस्तानी ने करांची की जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है और उन्हें शनिवार को भारत को सौंपे सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलीर जेल के अधीक्षक के हवाले से बताया कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया था। मछुआरों के लिए लाहौर तक परिवहन की व्यवस्था की गई, जहां से वे भारत जा सकेंगे। उन्होंने लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया और सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई और भारत वापसी का आह्वान किया।
पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाते हैं, जहां भारतीय अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं। दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में चले जाते हैं जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के मुताबिक पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं जिनमें 217 मछुआरे हैं। भारत द्वारा साझा की गई सूची में भारतीय जेलों में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 81 मछुआरे हैं।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी
ईको-पर्यटन का नया केंद्र बन रहा धमनी गांव
प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल पटेल
सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव