पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर लगा ब्रेक, खुद तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी : सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 5 जनवरी 2026 को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी के वीडियो और तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही पवन सिंह तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। खास बात यह रही कि पार्टी में एक खूबसूरत एक्ट्रेस उनके साथ केक काटती नजर आईं, जिससे फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
दरअसल, पवन सिंह के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह भी मौजूद थीं। दोनों ने साथ में केक काटा और कुछ बेहद करीब के पल कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा फैल गई कि पवन सिंह ने गुपचुप तीसरी शादी कर ली है या करने वाले हैं। कुछ लोगों ने तो शादी का कार्ड तक छपने की बातें शुरू कर दीं।
इन अफवाहों पर अब खुद पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि उनकी तीसरी शादी को लेकर फैल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि 5 जनवरी से पहले ही उनकी शादी का कार्ड छप चुका था और मुंबई में शादी की जगह तक तय कर दी गई थी। पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सब पूरी तरह फेक न्यूज है और वह कोई तीसरी शादी नहीं कर रहे हैं।
महिमा सिंह की बात करें तो वह एक जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि अफवाहों के बाद महिमा ने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दीं और अब उनकी प्रोफाइल पर सिर्फ पवन सिंह के साथ की तस्वीरें नजर आती हैं।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला