कश्मीर में बर्फबारी से लोगों की हालत खराब
जम्मू | जम्मू-कश्मीर में 12 जनवरी की रात बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे बरकरार रहा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध उत्तर कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात के शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है।दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है।
‘बंगाल बदलाव की राह पर’: शपथ ग्रहण से पहले नितिन नवीन का खास बयान
MP की ट्रेनों में अपराध का ग्राफ हाई: 3 साल में 70 फीसदी मामलों का इजाफा
2027 की तैयारी अभी से, बूथ मैनेजमेंट पर खास जोर
महाराणा प्रताप की जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद, कहा- उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत
सिर्फ पान मसाला पर सख्ती क्यों? प्लास्टिक पैकिंग रोक पर उद्योग का विरोध
स्कूटी पर निकले थे दो दोस्त, लौटकर आया सिर्फ विशाल; कारोबारी हत्याकांड से सनसनी
बंगाल की राजनीति की पूरी टाइमलाइन: कांग्रेस, वाम, तृणमूल और अब भाजपा की चुनौती
राजभवन में मंथन जारी, लेकिन TVK अब भी जादुई आंकड़े से दूर
भारत-अमेरिका की AI साझेदारी होगी मजबूत, चीन को लेकर बढ़ी रणनीतिक तैयारी
GAESA पर अमेरिकी प्रतिबंध: क्यूबा की अर्थव्यवस्था और सप्लाई सिस्टम पर बढ़ा दबाव