अमेरिका के व्योमिंग में प्लेन क्रैश....कई लोगों की मौत
वॉशिंगटन । अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में एक दूरदराजे के इलाके में प्लेन के क्रैश होने से कई लोगों की मौत हुई है। हादसे की वजह से जंगल में भी आग फैल गई है। बताया गया है कि पूर्वोत्तर व्योमिंग के दूर तक फैले जंगल के इलाके में ये विमान दुर्घटना हुई है। इसमें कई लोगों की मौतें हुईं और जंगल में भी आग लग गई। ये विमान व्योमिंग के जिलेट शहर के उत्तरी हिस्से में दुर्घटना का शिकार हुआ है। कैम्पबेल काउंटी के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी लेकिन मरने वालों की संख्या अभी तक जारी नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास हवा में धुआं उठता हुआ देखकर लोगों ने फोन पर स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान हादसे की वजह से जंगल में भारी आग भड़क गई। आग को विमान से पानी का छड़काव और दूसरी तरीकों का इस्तेमाल करके बुझाने की कोशिश हो रही है। माना जा रहा है कि विमान कई लोग सवार थे, विमान सवार सभी लोगों की मौत हो जाने का अंदेशा है। हाल ही में नेपाल में भी एक घातक विमान हादसा हुआ था। इस विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस की सूझबूझ से सुलझा जटिल मामला
अपने ही विधायकों के सवालों से बढ़ी सरकार की मुश्किल
अमेरिका का नया ऑफर, अवैध प्रवासियों को मुफ्त टिकट और कैश बोनस
निवासियों की मांग- प्रोजेक्ट में बदलाव या रोक लगाई जाए
तंगहाली से जूझता पाकिस्तान, कमजोर सिस्टम ने बढ़ाई मुश्किलें
इशारों-इशारों में नीतीश ने दिया संकेत, इस नेता पर जताया भरोसा
सरेंडर नक्सलियों ने विधानसभा का किया दौरा
इजराइल का ईरान के सुप्रीम लीडर को सीधा संदेश, “जो खतरा बनेगा, उसे खत्म करेंगे”
Sanju Samson को उपकप्तान बनाने की उठी मांग