पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
कोरबा|छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है|
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला 27 मार्च 2026 का है. पीड़ित युवक अमरदास जो दर्री थाना क्षेत्र में स्थित कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है. पीड़ित का परिचय बिलासपुर के रहने वाले सरोज कुमार से था. कुछ समय पहले अमरदास, सरोज की बाइक लेकर गया था, लेकिन ना तो उसने गाड़ी वापस की और ना ही संपर्क में था. इसी बात से गुस्साए सरोज कुमार अपने दोस्तों के साथ कोरबा पहुंचा. अमरदास के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी|
सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बताया जा रहा है कि सरोज और उसके साथियों ने 27 मार्च को कावेरी विहार में पीड़ित को पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी. क्रूरता की सारी हदें पार कर करते हुए आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतारे और निर्वस्त्र हालत में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना की वजह से आसपास के लोगों में गुस्सा और असहजता महसूस हुई. इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और पीड़ित का बचाव किया|
पुलिस ने जांच शुरू की
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है. इस संबंध में गंभीर धाराओं को जोड़ा जाएगा ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके|
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
चुनावी रणनीति में ‘डबल इंजन’ की छवि को मिल रहा बढ़ावा
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले