पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की
जबलपुर|एमपी की जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने अवैध रूप से वाहनों की स्क्रैपिंग करने वाले गिरोह पर सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया इलाके में एक गैराज में बिना वैध दस्तावेज के वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक वाहन (डीएल-1 एलआर 9698) में स्क्रैप लोड मिला। वहीं एक इंडिका विस्टा कार (एमपी20 सीसी 7962) आधी कटी हालत में मिली, जिसका इंजन बाहर निकाला गया था।
कई वाहनों के स्क्रैप और वाहन भी जब्त
पुलिस ने मौके से तीन वाहनों का स्क्रैप, एक आधी कटी कार, इंजन और अन्य पुर्जे जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(1), 61(2) और मध्यप्रदेश मोटर कराधान अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि अरबाज (26) वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि आरिफ उन्हें काटकर स्क्रैप बनाता था। दोनों मिलकर अवैध रूप से मुनाफा कमा रहे थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम की अहम भूमिका रही।
बिना दस्तावेज काटे जा रहे थे वाहन
गैराज संचालक शेख आरिफ (37) ने पूछताछ में बताया कि उसने एमपी 20 सीए 6862, एमपी 20एफए 6828 और एमपी20 एफ 6243 नंबर के वाहनों को काटकर स्क्रैप तैयार किया था। जब पुलिस ने वैध दस्तावेज और आरटीओ अनुमति मांगी, तो आरोपी कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके।
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा