हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम की संभावना
तेल अवीव । हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम की संभावना बढ़ गई है। दोनों पक्ष अपनी पिछली मांगों से पीछे हटने को तैयार हो गए हैं। हमास जहां युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की अपनी मांग की जगह इसे छह सप्ताह के लिए रोकने पर सहमत हो गया है, वहीं इज़राइल 1000 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर लगभग तैयार हो गया है। इनमें से 100 पर हत्या सहित गंभीर अपराधों का आरोप है। युद्ध विराम के लिए पिछले दो दिनों में दोहा, काहिरा और पेरिस में वार्ताकारों के बीच कई बैठकें हुईं। इजराइली खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि कतर ने हमास नेतृत्व को सूचित किया है कि अगर वे अपनी अनुचित मांगों से पीछे नहीं हटते हैं, तो कतर उनके नेताओं को अपने देश से निर्वासित करने में संकोच नहीं करेगा। सूत्रों के मुताबिक हमास 1000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने के बदले में सैनिकों सहित सभी इजरायली बंदियों को रिहा करेगा। इजराइली खुफिया एजेंसियों ने सरकार को सूचित किया है कि गाजा में शेष 134 इजराइली बंधकों में से 32 की मौत हो गई है। इजराइली प्रधान मंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 1000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने के बदले में हमास शेष 102 बंधकों को रिहा करेगा और 32 बंधकों के शवों को इजराइल भेजेगा।
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की बाड़ेबंदी की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप
नवरात्र से पहले गैस की किल्लत, डोंगरगढ़ के व्यवसायियों का SDM ऑफिस घेराव
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में
IPL 2026 में SRH की कप्तानी पर सस्पेंस, कमिंस की गैरमौजूदगी बनी चिंता
भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मिलेगा नया आयाम
थार के शौक ने बना दिया चोर, नाबालिगों का चौंकाने वाला कारनामा