छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
मानसून ब्रेक की स्थिति बनने के कारण इन दिनों बारिश का सिस्टम बनने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। वहीं अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रदेश में उम्मीद के अनुसार बारिश होने से खेती-किसानी में भी पिछड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मानसून ब्रेक की स्थिति सुधर सकती है और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग व उससे लगे हुए जिले रहेंगे। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे।
इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। प्रदेशभर में शुक्रवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा।
मानसून ब्रेक ने रोकी बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अच्छी बारिश का सिस्टम बना था, लेकिन मानसून ब्रेक के चलते अच्छी बारिश नहीं हुई। हालांकि शनिवार से मानसून ब्रेक की इस स्थिति में सुधार होगी और बारिश का दायरा भी बढ़ने की उम्मीद है। अंबिकापुर 8 सेमी, बारसूर-भैसमा 6 सेमी, मनेंद्रगढ़ 5 सेमी, जांजगीर-चांपा 4 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक स्थित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़, बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
हत्या के बाद घर में बैठकर खाई बिरयानी, पड़ोसियों को नहीं हुआ शक
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
हर घर नल-जल की दिशा में कदम, जल जीवन मिशन को वित्तीय संबल
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश