गोवर्धन मंदिर से 1 करोड़ 9 लाख लेकर फरार हुआ पुजारी
मथुरा । मथुरा के गोवर्धन में मंदिर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। मथुरा के गोवर्धन में स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर में सेवायत (पुजारी) दिनेश चंद पर 1 करोड़ 9 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। वह इन पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकले थे, लेकिन न तो बैंक पहुंचे और न ही मंदिर वापस लौटे। उनके फोन भी बंद आ रहे हैं। मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद गोवर्धन पुलिस और मंदिर प्रशासन उनकी तलाश में जुट गए हैं।
इस मामले में अभी तक पुजारी दिनेश चंद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, और पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। घटना ने स्थानीय समुदाय में हडक़ंप मचा दिया है, और लोग इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी धनराशि के साथ पुजारी फरार कैसे हो सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने कहा था कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ 9 लाख रुपये लेकर सेवायत दिनेश चंद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय