प्रधानमंत्री मोदी का झाबुआ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
आदिवासी महाकुंभ में ले रहे हैं भाग, खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे
झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर से झाबुआ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है। आदिवासी जैकेट पहनाकर और साफा बांधकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया है। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे हैं, यहां वे आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झाबुआ पहुंचे हैं। यहां आयोजित आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी लोकसभा चुनाव को साधने का भी काम करेंगे। मध्य प्रदेश के झाबुआ की सीमा से लगे राजस्थान और गुजरात के आदिवासियों को भी इस सभा के माध्यम से साधने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर आने के साथ ही भाजपा नेताओं ने उन्हें आदिवासी जैकेट और साफा पहनाकर स्वागत किया। यहां बतलाते चलें कि पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे हैं। इसी बीच वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने गर्म जोशी से मोदी-मोदी के नारे भी लगाए और फूलों की बरसा की। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी नजर आए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ में 7,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता: इंडोनेशिया में सोशल मीडिया बैन पर माता-पिता खुश
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
टॉप कमांडर से लेकर रक्षा मंत्री तक—ईरान के बड़े चेहरे कैसे बने टारगेट
लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य