प्रधानमंत्री शहबाज ने आतंकियों को बताया कायर और की निंदा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पिशिन जिले में कल शनिवार को हुए विस्फोट में 02 बच्चों और एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को आतंकवादी हमला करार देते हुए पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जहां घटना की निंदा की वहीं उन्होंने छोटे बच्चों पर हमला करने वालों को कायर आतंकवादी बताया है।
बलूचिस्तान में यह विस्फोट पिशिन डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के करीब शनिवार को हुआ है। इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर हमला करने वाले कायर आतंकवादी असल में इंसान कहलाने के लायक ही नहीं होते हैं। इसी के साथ पीएम शहबाज ने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना के जिम्मेदारों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें सख्त सजा देने का आह्वान भी किया है।
गौरतलब है कि बलूचिस्तान के पिशिन जिले में हुए विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना में 02 पुलिसकर्मियों समेत ही 13 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट की घटना सुरखाब चौक के पास मुख्य बाजार में होना बताई गई है। इस प्रकार की घटना पुलिस अधिकारियों और चौकियों पर हमलों की एक सिलसिलेबार हाने वाली नई घटना है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल में रखी गई थी, जिसमें विस्फोट होने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और बम निरोधक दस्ता जांच करने और सबूत एकत्र करने घटनास्थल पहुंचा।
₹2929 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी से लगातार पूछताछ
‘धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा
असलम चमड़ा मामले पर गरमाई राजनीति, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयान
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण, 5 नए मंत्री शामिल
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस, सुजॉय घोष को बड़ी राहत
ग्लोबल तनाव से तेल बाजार में आग, कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार
ऑल-टाइम लो पर रुपया, 19 पैसे टूटकर 93.08 तक लुढ़का
नशे के कारोबार पर वार, रायगढ़ में अफीम उगाने वाला पकड़ा गया