प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल....
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी कहां पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस के 'मेरे विकास का दो हिसाब' अभियान के तहत भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से एक के बाद एक कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं?
प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा?
कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी, महंगाई, एमएसपी, महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर तीखे सवाल किए। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में 'मेरे विकास का हिसाब दो' नामक शीर्षक के साथ कई सवाल किए। उन्होंने कहा, "देश के कुल बेरोजगारों में 83 फीसद युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?"
प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि "कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया, लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को एमएसपी कब मिलेगी?"
प्रियंका ने महंगाई पर भी पूछा सवाल
उन्होंने आगे कहा कि "देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है? महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?" उन्होंने कहा, "महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल