प्रोविडेंट फंड चोरी का आरोपी जेल परिसर से हुआ फरार
बिलासपुर- बिलासपुर-प्रोविडेंट फंड चोरी का आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल परिसर के बाहर से फरार हो गया है। प्रोविडेंट फंड देनदारी के लिए लंबे समय से आरोपी गणेश रामेश्वर चौबे पर केस चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर आज प्रवर्तन अधिकारी ने उसको गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था। सेंट्रल जेल परिसर के बाहर पहुंचने पर अधिकारी को चकमा दे आरोपी फरार हो गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मेसर्स सनी सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रोपराइटर गणेश रामेश्वर चौबे के ऊपर पीएफ देनदारी के लिए काफी लंबे समय से केस चल रहा था। जिसके लिए कई बार उसे नोटिस इशू हुआ था। नोटिस का संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्यवाही करते हुए आरपीएफसी-2 गौरव डोगरा ने सीपी-26 किया था। जिस पर पीएफ स्क्वाड के प्रवर्तन अधिकारी ने आरोपी गणेश रामेश्वर चौबे को पकड़कर कार्यालय में पेश किया। आरोपी को पीएफ राशि पटाने का मौका दिया गया। आरोपी के ऊपर कुल 34 लाख 56 हजार 13 रुपए की देनदारी थी। आरोपी के द्वारा रकम नहीं देने पर उसे जेल भेजने के निर्देश सक्षम अधिकारी ने दिए।
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं