ट्री गार्ड लगाकर पौधों को दे रहे सुरक्षा कवच, गुरुजी का सराहनीय प्रयास
प्रयागराज। विकास कार्य के नाम पर हजारों पेड़ अगर काटे जा चुके हैं तो प्रकृति के एक अनन्य प्रेमी ने लहर इसके विपरीत बहा दी है। श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय फाफामऊ से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त प्रो. गोविंद दास ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसे पौधे लगाने का अभियान चला रखा है जिनसे भरपूर आक्सीजन उत्सर्जित होती है। तेलियरगंज से लेकर मजार तिराहा तक यानी पुराना कैंट क्षेत्र में एक साल में 100 से अधिक पौधे लगा चुके हैं और सड़क किनारे गिरकर नष्ट हो रहे 40 ट्री गार्ड को सुव्यवस्थित कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से ली प्रेरणा
तेलियरगंज में रहने वाले प्रो. गोविंद दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश से प्रेरित होकर पिछले वर्ष नाग पंचमी के दिन पहला पौधा कदम्ब का, मां के नाम लगाया था। शुरुआत पुराने कैंट की हरित पट्टी से की, वहां पहले से लगे पौधे देखरेख के अभाव में टिक नहीं रहे थे। ट्री गार्ड आदि गिरे थे। इन ट्री गार्ड को उसी स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए बांस और सरिया से बांधने लगे। धीरे-धीरे यह अभियान ही बन गया और फिर पौधे पिता, बहन, मित्रों और रिश्तेदारों के नाम पर लगाने लगे।
सिंचाई के लिए ढोते हैं पानी
लगाए गए पौधों को जीवित रखना भी जरूरी है। इसके लिए प्रो. गोविंद दास अपने घर से 50-55 लीटर पानी रोज अपनी गाड़ी से ले जाते हैं। जहां भी पौधे लगे हैं वहां रुकते हैं, कुछ देर पौधों की सेवा करते हैं। ट्री गार्ड में उन्हें सीधा रखने के लिए तमाम उपाय करते हैं और पानी से सींचते हुए आगे बढ़ जाते हैं।
लगा चुके हैं यह पौधे
पीपल, पाकड़, गूलर, जामुन, नीम, अशोक आदि।
बोले, प्रो. गोविंद दास
प्रो. गोविंद दास का कहना है कि पौधारोपण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न होकर जनांदोलन व जीवन का उद्देश्य बनना चाहिए। इसके अभीष्ट की प्राप्त तब ही हो सकेगी। पारिस्थितिकी, पर्यावरण और जैव विविधता के संतुलन में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब