सड़क हादसे में राशन डीलर के बेटे की मौत
अमरोहा। हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला निवासी राशन डीलर हशमती बेगम के बेटे नाजिम रात करीब दो बजे सैदनगली से कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ ताई मुन्नी, ताहिरा और मुशाहिद भी थे।
रास्ते में रहरा के नजदीक विपरीत दिशा से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें नाजिम की मृत्यु हो गई। जबकि, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नाजिम खेती बाड़ी में माता-पिता का हाथ बटाता था। वह चार बहन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया