Reliance Capital के ऑडिटर्स पर लगा 4.5 करोड़ का जुर्माना
नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने साल 2018-19 में Reliance Capital के वित्तीय कामकाज का ऑडिट करने वाली एक कंपनी और दो ऑडिटर्स पर 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। NFRA ने इन सभी को प्रोफेशनल मिसकंडक्ट यानी अपने पेशे से विश्वासघात करने और भरोसा तोड़ने का दोषी पाया है।NFRA ने पाठक HD & एसोसिएट्स पर 3 करोड़ का फाइन लगाया है। वहीं, परिमल कुमार झा को 1 करोड़ और विशाल डी शाह को 50 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। साथ ही, झा 10 साल और शाह 5 साल तक किसी भी कंपनी ऑडिट नहीं कर सकेंगे।वित्त वर्ष 2018-19 में जब रिलांयस कैपिटल का ऑडिट हुआ था, तो उस वक्त झा इंगेजमेंट पार्टनर (EP) और शाह इंगेजमेंट क्वॉलिटी कंट्रोल रिव्यू (EQCR) पार्टनर थे।
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए रिलायंस कैपिटल का ऑडिट प्राइस वाटरहाउस एंड Co LLP (PW) और पाठक HD एंड एसोसिएट्स ने संयुक्त रूप से किया था। PW ने अपनी रिपोर्ट में ग्रुप की कुछ कंपनियों ने लोन और इन्वेस्टमेंट के मामले में करीब 12,571 करोड़ रुपये के संदिग्ध फ्रॉड की जानकारी दी थी।NFRA का कहना है कि एक ज्वॉइंट ऑडिटर (PW) ने कंपनी में संदिग्ध धोखाधड़ी और इस्तीफे की रिपोर्ट दी। लेकिन, अन्य ऑडिटर्स ने स्टैंडर्ड्स ऑफ ऑडिटिंग के मुताबिक जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने गैर-पेशेवर रवैया दिखाया, साथ ही अकाउंटिंग और ऑडिटिंग के मूल सिद्धांतों को नजरअंदाज किया।उस समय रिलायंस कैपिटल का मालिकाना हक अनिल अंबानी ग्रुप के पास था। फिर दिवालिया होने के बाद रिजॉल्यूशन प्रोसेस के तहत इसे हिंदुजा ग्रुप में खरीद लिया।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद