तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीरा के रिप्लेसमेंट का हुआ एलान, असिथा फर्नांडो को मिली जगह
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होना है। इस सीरीज की शुरआत से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीरा के चोटिल होने के रूप में लगा।
अब दुष्मंथ की जगह असिथा फर्नांडो को मौका मिला है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी।
Dushmantha Chameera की जगह Asitha Fernando को मिली श्रीलंकाई टीम में जगह
दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीरा का रिप्लेसमेंट असिथा फर्नांडो को बनाया गया। 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले चमीरा चोटिल हो गए। श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष उपुल थरंगा के अनुसार, चमीरा की मेडिकल रिपोर्ट कल आई। उन्होंने चोट की गंभीरता के बारे में नहीं बताया, लेकिन पुष्टि की कि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।
अब उनकी जगह असिथा फर्नांडो को श्रीलंका की स्क्वाड में जगह मिली है। फर्नांडो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। बता दें कि फर्नांडो श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में मैच खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2022 में टी20 में डेब्यू किया था और अभी तक वह श्रीलंका के लिए 3 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए। वहीं, 7 वनडे मैच में वह 5 विकेट ले चुके हैं।
SLC ने पुष्टि की है कि ब्रोंकाइटिस और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित चमीरा की जगह फर्नांडो को लिया जाएगा। दुष्मंथा अभी चोट से उबर रहे हैं और इसलिए वह टी20आई श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
युद्ध के असर से दुबई में अटके यूपी के 350 कोरियर
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
मतुआ समुदाय के मुद्दे पर Mamata Banerjee ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ