मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं ऋचा चड्ढा
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर आने वाले बेबी के लिए एक खास पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने कैप्शन में लिखा- बेचैनी अकेलेपन की है, लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैं अकेली नहीं हूं। मेरे पास लगातार ऐसी चीजें हैं जो मुझे याद दिलाती रहती हैं, जैसे एक छोटी सी हलचल, एक घुटना, एक अचानक लात, ऐसा अहसास कि कोई सुन रहा है... एक कली के खिलने का इंतज़ार। आजा यार। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मॉम-टू-बी ऋचा एक फोटो में फूल के साथ लेटी हुई पोज दे रही हैं तो दूसरी में वह नशीली आंखों और जुल्फों से फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज को एंजॉय कर रही ऋचा चड्ढा ने कुछ दिनों पहले ही एक फिल्म साइन की थी। खबरें हैं कि एक्ट्रेस मां बनने के कुछ समय बाद ही काम पर लौट आएंगी। बता दें कि प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति फरहान अख्तर के पहले बच्चे को जन्म देंगी।
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बंगाल पर अमित शाह का बड़ा दावा—तुष्टिकरण की राजनीति से रुका विकास, कर्ज 8 लाख करोड़ पार
विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
अमेरिका-इज़राइल पर ईरान का बड़ा आरोप, IAEA ने दावे को किया खारिज
त्योहार पर यात्रियों के लिए राहत की खबर, AI करेगा सीट मॉनिटरिंग
Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?