मैनचेस्टर टेस्ट में साई सुदर्शन का धमाका, बनाए कई रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में 151 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अपने टेस्ट करियर की पहली ही इनिंग में शून्य पर आउट होने वाले साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कई कीर्तिमान रच डाले. इस दौरान वो नंबर-3 पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बाद सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बन गए.
साई सुदर्शन ने 89 साल का तोड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में 61 रनों की पारी खेलकर 89 साल पुराना का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. साल 1936 में मैनचेस्टर में पूर्व भारतीय खिलाड़ी कोटार रामास्वामी ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की पारी खेली थी. साई सुदर्शन ने 61 रन बनाकर रामास्वामी को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
इसी सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग टॉप पर हैं. उन्होंने साल 1959 में मैनचेस्टर में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की पारी खेली थी. दूसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का नाम है. उन्होंने 1990 में इसी मैदान पर 93 रन बनाए थे. अब इस सूची में साई सुदर्शन का नाम भी जुड़ गया है. इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
23 साल बाद किया ये काम
मैनचेस्टर टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन ने एक और कीर्तिमान बना दिया. उन्होंने 23 साल पुराने रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 100 से ज्यादा गेंद खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बाद दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं.
सौरव गांगुली ने साल 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 284 गेंदों में 136 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 151 गेंदों में 61 रन बनाए. इस दौरान साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए विदेशी धरती पर एक और नया इतिहास रच दिया.
साई सुदर्शन ने बनाया ये रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सुदर्शन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए साल 2023 के बाद से घर के बाहर टेस्ट मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड 75 गेंदों का था, जबकि साई सुदर्शन ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 151 गेंदे खेलीं. इसके अलावा 1296 दिन के बाद नंबर-3 बल्लेबाजी करते हुए किसी बल्लेबाज ने विदेशी धरती पर 50 से ज्यादा रन बनाए.
इसके साथ ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पिछली 28 पारियों के बाद किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया है. इस दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने कहा कि साई सुदर्शन नंबर-3 पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो चेतेश्वर पुजारा के दावेदार के तौर पर मजबूत के साथ एक कदम और आगे बढ़ाया है.
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर बस दुर्घटना, 5 यात्रियों की जान गई
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
Iran युद्ध के बीच राहत: United States ने India को Russia से तेल खरीदने की 30 दिन की अनुमति दी
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब