कहा- मुझे कुछ हुआ तो हिंदू संगठन होंगे जिम्मेदार
मेरठ|समुदाय विशेष के मंगेतर के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कैमरे के सामने आई गंगानगर की युवती ने दावा किया कि वह हिंदू नहीं, बौद्ध धर्म को मानती है। उसकी मां की सहमति है, इसलिए वह इस शादी को करके रहेगी। उसने अपने चाचा पर आरोप लगाया कि पुराना विवाद होने की वजह से वह हिंदूवादी नेताओं को आगे कर मामले को तूल दे रहे हैं।लिसाड़ी गेट निवासी समुदाय विशेष के युवक के साथ युवती की शादी मवाना रोड स्थित एक मंडप में 13 फरवरी को होनी है। युवती के चाचा की तहरीर पर मंगेतर शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में युवती के चाचा और सचिन सिरोही मंगलवार को भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गंगानगर थाने पहुंचे। युवती के चाचा ने थाना प्रभारी अनूप सिंह के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। साथ ही मंगेतर साहिल उर्फ शाहवेज राणा निवासी तारापुरी की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना था कि इस मामले में धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जानी चाहिए। सचिन के मुताबिक युवती को प्रेम जाल में फंसाने में जिन लोगों ने मदद की, उन्हें चिह्नित करने के साथ ही आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने वालों की जांच होनी चाहिए।13 फरवरी को होनी है शादी मंगलवार को युवती के घर आवाजाही रही। कई लोगों ने उससे मुलाकात की। वहीं, मंडप मालिक सतीश इस मामले में बचते नजर आए। सीओ सुधीर सिंह के मुताबिक घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।नहीं होने देंगे शादी- सचिन सिरोही सचिन सिरोही ने कहा कि जिस तरह सगाई कैंसिल कराई है, उसी प्रकार शादी और वलीमा भी नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में कोई और युवती इस तरह का कदम न उठाए इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है।युवती बोली-मुझे और मेरी मां को कुछ हुआ तो हिंदू संगठन के लोग होंगे जिम्मेदार युवती ने कहा कि यदि उसकी मां और उसे कुछ होता है तो शादी का विरोध करने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। युवती ने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के अनुसार होगी। मंडप स्वामी और उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। युवती ने इस मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी पत्र भेजकर की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश संविधान से चलता है न कि किसी हिंदू सगठन से चलेगा। वह अपने परिवार की मर्जी से शादी कर रही है।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े