SBI मैनेजर का 'लास्ट डे' सेलिब्रेशन: ऑफिस में दोस्तों संग छलकाए जाम, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नए ऑफिस में बीते रविवार रात को शराब पार्टी की गई. ऑफिस में SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए. इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो SBI के मार्गदर्शी बैंक कार्यालय बीजापुर का है.
बीजापुर कार्यालय में पदस्थ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर का ट्रांसफर रायपुर हो गया है. शाखा के सर्विस मैनेजर की विदाई पार्टी थी. जिस बिल्डिंग में पार्टी चल रही थी वो अभी हाल ही बैंंक ने ली है. हालांंकि अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं हुआ है. बिल्डिंग में शिफ्टिंग के काम की शुरुआत जल्द होगी.भारतीय स्टेट बैंक की नई बिल्डिंग बीजापुर बस स्टैंड के पास है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति SBI सर्विस मैनेजर हैं, जिन्होंने हाथ में शराब की गिलास पकड़ रखी है. उनके साथी भी शराब पी रहे हैं. इस दौरान 10-12 लोग कार्यालय में मौजूद थे. सभी बाहर से आए हुए थे. पार्टी में जमकर गाना बज रहा था. इस वजह से आस-पास के लोगों को परेशान हुई. फिर एक युवक अपने फोन की रिकॉर्डिंग चालू करके वहां पहुंचा.
क्या बात हुई?
युवक ने शोर शराबे की वजह पूछी तो मैनेजर ने कहा कि पार्टी चल रही है. सर्विस मैनेजर ने कहा कि उनका ट्रांसफर हो गया है, इसलिए विदाई पार्टी हो रही है. उनका लास्ट दिन है, इसलिए मूड बनाने के लिए पार्टी की जा रही है. कभी बीजापुर आना नहीं होगा. सभी उनके बाहर के दोस्त हैं. थोड़ी देर में चले जाएंगे.
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है. हालांकि इस मामले में अभी थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. फिलहाल अभी बैंक प्रबंधन मामले पर चुप्पी साधे हुए है.
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
जानें कौन-कहां से लड़ेंगे: भाजपा की तीसरी सूची में 19 नाम शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव