शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक पाड़ों के बीच हुआ मुकाबला
बुरहानपुर । प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में दीपावली के पड़वे के अवसर पर प्रति वर्षानुसार शनिवार को शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मप्र के अलावा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से पहुंचे। दूर-दूर तक लोग मकानों की छतों पर बैठे नजर आए। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले के दौरान जीतने वाला पाड़ा हारने वाले पाड़े के पीछे दौड़ लगाता है। विजेता पाड़े के मालिक को एलईडी लेकर कूलर सहित अन्य कईं अलग अलग ईनाम दिए जाते हैं। बुरहानपुर जिले में यह परंपरा करीब 600 साल पुरानी बताई जाती है। जिले में चिंचाला, नेपानगर, शाहपुर, निंबोला, फोफनार, खामनी, भावसा, बंभाड़ा, रायगांव, खकनार, सिरपुर, धाबा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल विभिन्न मौकों पर पाड़ों की टक्कर कराई जाती है। हालांकि जिले में पाड़ां की टक्कर पर प्रतिबंध है, लेकिन सालों से चली आ रही यह परंपरा अब भी कायम है।
“BJP के पांच पांडव ही काफी हैं…”: ममता पर बावनकुले का करारा जवाब
एम्स अस्पताल के सामने अफरा-तफरी
रिश्वत लेकर लाभ पहुंचाने के आरोप में डबरा के पूर्व CMO पर EOW की कार्रवाई
CM देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया, पेट्रोल-डीजल में राहत के बाद नागरिकों से की ये अपील
CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
CM का बड़ा ऐलान—पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा