बेटी की फिल्म में बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे शाह रुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाह रुख खान ने 'पठान' से 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इसी के साथ सुहाना खान को भी लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। सुहाना खान ने 'द आर्चीज' से बतौर लीड एक्ट्रेस एक्टिंग वर्ल्ड में डेब्यू किया है। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर उनकी एंट्री अब तक नहीं हुई है। फैंस अब इस पॉपुलर स्टार किड को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। सुहाना खान के डेब्यू को लेकर एक जानकारी सामने आई है।शाह रुख खान की ये स्टार डॉटर सुजॉय घोष की डायरेक्टेड फिल्म 'किंग' से सिल्वर स्क्रीन पर पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी ये मूवी डैडी शाह रुख खान के साथ होगी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म प्री प्रोडक्शन में है। हालिया अपडेट से ये भी पता चला है कि ये मूवी 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनेगी। इस फिल्म के लिए सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद साथ मिलकर काम कर रहे हैं।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'किंग' फिल्म में सिद्धार्थ आनंद की क्रिएटिविटी दिखाई देगी, जो 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्में बना चुके हैं। सुहाना खान की फिल्म में भी एक्शन से जुड़ी नई-नई क्रिएटिविटी दिखाई जाएगी। 'किंग' एक ग्लोबल एक्शन फिल्म होगी।इसके अलावा अगर रिपोर्ट की मानें, तो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले शाह रुख खान भारी भरकम निवेश करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज में है।
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि