दिल दहला देने वाला वारदात, छात्र को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका
लखनऊ|यूपी में देवबंद क्षेत्र के गांव मेघराजपुर के मजरा मोहम्मद अलीपुरा में नौवीं के छात्र की घर से बुलाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, छात्र की मौत से परिजनों कोहराम मचा हुआ है।मयंक (14 वर्ष) के पिता रूपचंद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे गांव मेघराजपुर निवासी युवक ने उसके बेटे को फोन कर घर से बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान रवि और उसकी पत्नी संजो, पुत्र निखिल, पुत्री और शक्ति ने मयंक के साथ मारपीट कर उसके पेट में चाकू गोद दिया। इतना ही नहीं मयंक की हत्या कर शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब सूचना मिलने पर वह अपने मयंक को देखने के लिए ट्रैक पर पहुंचे तो उसके पेट में चाकू घुसा हुआ था।
सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस, बुलडोजर से बरसे फूल; बृजभूषण का जन्मदिन पर दबदबा
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजनों पर छात्र की हत्या करने का आरोप है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
हत्या को लेकर गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं
मयंक की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। किशोरी और मृतक का एक दूसरे से परिचित होने को लेकर गांव में कानाफूसी भी हो रही है।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था मयंक
देवबंद स्थित एचएवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र मयंक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उधर, किशोर की हत्या के बाद आरोपी पक्ष घर बंदकर फरार हो गया। गांव में शांति व्यवस्था भंग न हो, इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही