वेनेजुएला में मादुरो की हत्या की साजिश, छह विदेशी गिरफ्तार
बोगोटा । वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है, इस मामले में छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों में दो अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। वेनेजुएला के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि ये छह विदेशी नागरिक राष्ट्रपति मादुरो की हत्या करने के इरादे से देश में दाखिल हुए थे।
मंत्री के अनुसार, यह साजिश सीआईए द्वारा निर्देशित थी, जिसका उद्देश्य मादुरो की हत्या के साथ-साथ कई अन्य मंत्रियों को निशाना बनाना था। कैबेलो ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोग भाड़े के सैनिक थे और इन आरोपियों से 400 राइफलें बरामद की गई हैं।
कैबेलो ने मामले में कुछ राइफल्स की तस्वीरें भी दिखाई, जिन्हें कथित रूप से इन साजिशकर्ताओं से जब्त किया था। उन्होंने कहा कि यह समूह अमेरिका के तीन, स्पेन के दो, और चेक गणराज्य के एक नागरिक से मिलकर बना था। गिरफ्तार हुए अमेरिकी नागरिकों में से एक नौसेना का पूर्व सदस्य विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज है, जो नौसेना सील कमांडो का हिस्सा रह चुका है और अफगानिस्तान, इराक, और कोलंबिया में सेवा दे चुका है।
हालांकि, वॉशिंगटन ने वेनेजुएला के आरोपों को खारिज किया है कि सीआईए ने मादुरो की हत्या की साजिश रची थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने केवल इतना कहा कि एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की जा रही है। वहीं, स्पेन के दूतावास ने अब तक अपने नागरिकों की गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस घटना ने वेनेजुएला और अमेरिका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों को और अधिक जटिल बना दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी असर देखने को मिल सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 मार्च 2026)
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
ट्रंप का बयान: ईरान से युद्ध जल्द खत्म, ब्रिटिश-फ्रांसीसी प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी
सामुदायिक जवाबदेही से ही जल जीवन मिशन होगा सफल : मंत्री उइके
वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
NIA की कार्रवाई: ड्रोन से हमला करने की साजिश में सात विदेशी नागरिक पकड़े गए
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान