RCB की जीत के बाद भावुक हुई स्मृति मंधाना
वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इसमें बैंगलोर ने 5 रनों से जीत दर्ज की. आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना कुछ खास नहीं कर सकीं. वे 10 रन बनाकर आउट हो गई थीं. स्मृति आउट होने के बाद काफी निराश थीं. लेकिन आरसीबी की जीत के बाद वे काफी अलग अंदाज में दिखीं. स्मृति ने जीत के बाद श्रेयंका पाटिल को गले लगा लिया और इमोशनल हो गईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.आरसीबी की जीत के बाद स्मृति मंधाना भावुक हो गईं. उन्होंने श्रेयंका पाटिल को गले लगा लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्मृति ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के कई मैचों में अच्छा परफॉर्म किया. वे फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. स्मृति ने 9 मैचों में 269 रन बनाए हैं. लेकिन वे एलिमिनेटर मुकाबले में 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गईं. वे आउट होने के बाद काफी निराश हो गई थीं. लेकिन श्रेयंका पाटिल और साथी खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिला दी. श्रेयंका ने दो अहम विकेट लिए. इसी वजह से स्मृति ने आरसीबी की जीत के बाद उन्हें गले लगा लिया और इमोशनल भी हो गईं.
श्रेयंका के परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्होंने इस सीजन के 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में 4 ओवर फेंके. इस दौरान 16 रन देकर 2 विकेट लिए. आरसीबी के लिए एलिस पैरी ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस किया. उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. इसके साथ-साथ अर्धशतक भी लगाया. पैरी ने 50 गेंदों में 66 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया. आरसीबी ने यह मैच 5 रनों से जीता. अब वह फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव