जवानों ने नक्सलियों के शहीद स्मृति स्मारक को ध्वस्त किया
दंतेवाड़ा। सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों के शहीद स्मृति स्मारक को ध्वस्त किया है। जवानों ने नक्सलियों के शहीद सप्ताह को नाकाम करने में सफलता हासिल की। नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मारे गए नक्सली साथियों की याद में नक्सल शहीद स्मृति सप्ताह मनाते हैं। 28 जुलाई को दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम कोसलनार में माओवादी कंपनी कमांडर सतीश की याद में बनाए गए स्मारक और नक्सलियों के शहीद सप्ताह पर आयोजन किए जाने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स के जवान सर्च अभियान के लिए रवाना हुए। सर्चिंग के दौरान फोर्स को कोसलनार ग्राम के उत्तर दिशा में टेंट व नक्सल स्मारक दिखाई दिया, जिसे माओवादियों ने पूर्व में मारे गए माओवादी सतीश की याद में बनाया था। उसके चारों ओर आयोजन के लिए तैयारी की गई थी। डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया और नक्सलियों के शहीद सप्ताह को नाकाम करने में सफलता हासिल की।
साव का कांग्रेस पर तंज- किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
हत्या के बाद घर में बैठकर खाई बिरयानी, पड़ोसियों को नहीं हुआ शक
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
हर घर नल-जल की दिशा में कदम, जल जीवन मिशन को वित्तीय संबल
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो