सपा आतंकवादियों की हिमायती, कांग्रेस आरक्षण पर डाल रही डाका-नड्डा
फतेहपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आसमान से लेकर अंतरिक्ष व समुद्र से लेकर जमीन तक घोटाला किया। इंडी गठबंधन में शामिल लोग अपने-अपने बच्चों को सीएम बनाने में लगे हैं। घमंडिया गठबंधन में जो बैठे हैं, वो बेल पर है, जो नहीं है वो जेल पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण पर डाका डाल रही है। सैम पित्रोदा के हालिया बयान पर कहा कि विपक्ष देश का विभाजन चमड़ी के आधार पर करता है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आतंकवादियों की हिमायती है।
विपक्षियों पर जमकर हमलावर रहे नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने बिंदकी स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में वे विपक्षियों पर जमकर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। उन्होंने जनसभा संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किए हुए वादों को पूरा किया है। 50 करोड लोगों को हर साल पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर की आयु वाले लोगों को हेल्थकवर दिया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
25 दिन में सिलेंडर की भारी कमी, युद्ध के कारण उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट परेशान
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी