SRK के नए लुक पर रोक, टीम और फैंस ने मांगी प्राइवेसी
मुंबई: जब ‘किंग’ फिल्म की शूटिंग से शाहरुख खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके कुछ फैंस काफी दुखी हुए। एक फैन पेज से लोगों से अपील की कि ऐसा ना करें। इसी फैन पेज की पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया।
फैंस और शाहरुख की मैनेजर ने क्या अपील की
इंस्टाग्राम पर Teamsrkcfc नाम के एक फैन पेज ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, ‘सभी से रिक्वेस्ट है कि शाहरुख के लुक की तस्वीर या वीडियो शेयर या री-पोस्ट न करें। इस जादू को बरकरार रखें। हमें मिलकर नए लुक के सामने आने का मजा लेना चाहिए।’ इसी फैन पेज की पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लगाया। इस तरह उन्होंने भी यह जाहिर कर दिया कि लोग शाहरुख खान के नए लुक को सोशल मीडिया पर वायरल ना करें।
कैसा था शाहरुख खान का नया लुक
फिल्म किंग’ के सेट से शुक्रवार को शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें, फोटो लीक हुईं। नए लुक में किंग खान फैंस को काफी पसंद आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की।
एक्शन फिल्म होगी 'किंग'
फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान भी नजर आएंगी। अपने पापा के साथ सुहाना पहली एक्टिंग करेंगी। हालिया लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वह फिल्म 'किंग' में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा