भारत की जीत में स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अहम किरदार निभाया
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दोहरा शतक जमाया था। यह उनका इस सीरीज में लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में उन्होंने भारत की पहली पारी में 209 रन बनाए थे। 22 साल के इस खिलाड़ी ने राजकोट में नाबाद 214 रन की पारी खेली। हालांकि, राजकोट में उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल का जवाब उसी अंदाज में दिया और चौथे दिन तो ताबड़तोड़ छक्के जड़े। यशस्वी ने भारत के लिए एक टेस्ट पारी और सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।हालांकि, यशस्वी के शतक बनाने के बाद इंग्लैंड के स्टार बेन डकेट ने एक अजीब बयान दिया था। डकेट ने मैच के बाद मीडिया से कहा, 'जब आप विरोधी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं तो ऐसा लगता है कि हमें श्रेय लेना चाहिए कि वे अन्य लोगों की तुलना में अलग तरह से खेल रहे हैं। यह देखना काफी रोमांचक है कि अन्य खिलाड़ी और अन्य टीमें भी आक्रामक शैली की क्रिकेट खेल रही हैं। यशस्वी आने वाले समय के सुपरस्टार की तरह दिख रहे हैं। हालांकि, हमारे लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में हैं।'इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने डकेट के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'यशस्वी पर डकेट की टिप्पणी कि उन्होंने हमसे आक्रामक बल्लेबाजी सीखी है, मैं उस पर बात करने जा रहा हूं। उन्होंने आपसे नहीं सीखा है, उन्होंने अपनी परवरिश से सीखा है और बड़े होने के दौरान उन्हें जो भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी, बल्लेबाजी उन्होंने आईपीएल से सीखी है। कुछ भी हो, उनका रवैया ऐसा है कि मैं उसे देखूंगा और उससे कुछ सीखूंगा।'
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी