सौतेली मां व पिता ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की
कानपुर । यूपी के कानपुर के अरौल इलाके में 9 साल की बच्ची को सौतेली मां और उसके पिता ने पीट-पीट कर मार डाला। बच्ची खून से लथपथ घर के ही कोने में झाड़ी के नीचे दबी मिली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना के बारे में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बच्ची एक दिन पहले से गायब थी। घरवाले आसपास ढूंढ़ रहे थे तभी किसी को पता चला कि बच्ची घर के अंदर ही झाड़ी के नीचे दबी पड़ी है। मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। पहले उसे मृत समझ लिया लेकिन उसकी सांसें चलती देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लोगों का कहना था कि बच्चे की मां फरजाना ने ही उसे पीटा है फरजाना सौतेली मां है। लोगों ने जब दबाव बनाया तो पिता अनीश बच्ची को छत से नीचे लाने लगा। बच्ची छत पर मुनगे की झाड़ी में दबी थी। बच्ची को जब उसका पिता अनीश नीचे ला रहा था तभी उसने जीने के पास बच्ची को पटक दिया। सूचना के बाद एंबुलेंस बुलाई गई जिसमें बच्ची को सीएससी भेजा गया। वहां से देर रात हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया जहां बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर डीसीपी ने क्या बताया कि अनीश की शादी पहले मीरा नाम की महिला से हुई थी। मीरा के 4 बच्चे हुए। मीरा की मौत के बाद अनीश ने बिहार की रहने वाली फरजाना से शादी कर ली। उसकी भी एक बेटी हुई। गांव वालों का कहना है कि सौतेली मां फरजाना बच्ची को अक्सर पीटती थी जबकि अनीश उसे रोकता नहीं था। इस मामले को लेकर डीसीपी विजय ढुल का कहना है कि बच्ची के पिता अनीश और उसकी सौतेली मां फरजाना को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही