ब्वॉयफ्रेंड संग रचाएंगी शादी सुरभि चंदना
13 साल की डेटिंग के बाद अब इश्कबाज की अनिका यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन करण आर शर्मा संग अपनी शादी की घोषणा कर दी है और अपने फैंस को खास तोहफा भी दिया है। कपल ने 15 जनवरी, 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी सी पोस्ट शेयर कर शादी की घोषणा की।सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे की बांहों में खोया नजर आ रहा है। तस्वीरों में सुरभि ऑफ शोल्डर ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड करण व्हाइट कैजुअल ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं।तस्वीरों में सुरभि के पेट डॉग को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक बोर्ड भी नजर आ रहा है जिसमें लिखा है-- वहीं इस पोस्ट के साथ सुरभि ने लिखा- बीते 13 साल से जिंदगी में रंग भर रहे हैं। हम लोगों का हमेशा का साथ अब शुरू हो रहा है। सुरभि और करण ने शादी की डेट का ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन ऐसी खबरें है कि वो मार्च महीने के आखिर में शादी कर सकती हैं।
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी