सूर्यकुमार यादव ने कप्तान बनने पर व्यक्त की अपने मन की बात
भारत की टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनके लिए क्रिकेट जिंदगी नहीं है बल्कि जिंदगी का एक हिस्सा है और ये बात उन्हें इस खेल ने ही सिखाई है। सूर्यकुमार यादव इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं जहां शनिवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है।
इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी और अपने क्रिकेट करियर को लेकर बीसीसीआई की मीडिया टीम से बात की। इस बातचीत का वीडियो बीसीसीआई के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में सू्र्यकुमार ने साफ कहा है कि क्रिकेट ने ही उन्हें जीवन में चीजों के बीच में संतुलन बनाना सिखाया।
विनम्र रहना जरूरी
सूर्यकुमार ने कहा है कि क्रिकेट से जो सबसे अहम चीज उन्होंने सीखी वो ये है कि आप कितने विनम्र रहते हो। सूर्यकुमार ने कहा, "जब आप कुछ हासिल कर लो या जब अब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हो, इस दौरान आप कितने विनम्र रहते हो, ये बात मैंने इस खेल से सीखी है। जब आप मैदान पर कुछ करते हो तो उसे मैदान पर ही छोड़कर जाना चाहिए। मैदान के बाहर इसे नहीं ले जाना है।"
ये जिंदगी का हिस्सा है
सूर्यकुमार ने कहा कि आप क्रिकेट के मैदान पर जो कुछ भी कर रहे वो आपकी जिंदगी नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "ये आपका जीवन नहीं है, ये आपके जीवन का हिस्सा है। इसलिए ऐसा नहीं है कि जब आप अच्छा कर रहे हो तो टॉप पर रहोगे और जब अच्छा नहीं कर रहे होगे तो अंडरग्राउंड रहोगे। ये चीज आपको एक स्पोर्ट्समैन के तौर पर नहीं करनी चाहिए। इससे ही मुझे जीवन में संतुलन बनाने में मदद मिलती है।"
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
युद्ध के असर से दुबई में अटके यूपी के 350 कोरियर
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
मतुआ समुदाय के मुद्दे पर Mamata Banerjee ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ