शादी के बाद लाल साड़ी में दिखीं तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने पिछले महीने पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से गुपचुप तरीके से शादी की थी। डंकी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की भनक भी नहीं पड़ने दी थी। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी को कन्फर्म किया और अब वह लाल साड़ी में स्पॉट हुईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।
तापसी पन्नू और मैथियास बो पिछले 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है। 22 मार्च को तापसी और मैथियास ने उदयपुर में फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी रचाई। मगर अभी तक तापसी या मैथियास में से किसी ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
शादी के बाद स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
तापसी पन्नू ने लगभग 15 दिन बाद अपनी शादी की अनाउंसमेंट की और अब वह पहली बार स्पॉट हुईं। 11 अप्रैल को एक्ट्रेस फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं। इस दौरान वह लाल साड़ी और गजरे में गजब की खूबसूरत लग रहीं।
लाल साड़ी में चमकीं नई-नवेली दुल्हन
तापसी पन्नू ने आनंद पंडित की बेटी की शादी में पहुंचकर सारी लाइमलाइट चुरा ली। आंखों में चमक, चेहरा शर्म से लाल तापसी शादी की बधाइयां सुनकर ब्लश करने लगी थीं। वह लाल कलर की साड़ी, लाल चूड़ी, लाल लिपस्टिक और गजरे में गजब ढा रही थीं। जब उनसे पूछा गया कि उनके पति कहां हैं? तो एक्ट्रेस के ब्लश करने का कोई ठिकाना नहीं था।
पति के सवाल पर शरमाईं तापसी
एक पैपराजी ने तापसी से चिल्लाते हुए पूछा, "तापसी जी सर नहीं आए?" एक ने कहा, "सर कहां हैं?" पति के बारे में पूछने पर तापसी सिर्फ शरमाती रहीं। फिर उन्होंने कहा, "तुम मुझे मरवाओगे। इधर कुवां, उधर खाई।" पैपराजी ने जब तापसी को शादी की बधाइयां दीं, तब एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी और की शादी में आई हैं। इसलिए लोग उन्हें (आनंद पंडित की बेटी) को बधाइयां दें।
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि