कई नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है टाटा मोटर्स
नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिनमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों वैरिएंट शामिल हैं। इन अपकमिंग कारों की टेस्टिंग की तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिससे इनके लॉन्च की तैयारी की पुष्टि होती है। सबसे पहले बात करें टाटा हैरियर ईवी की, तो यह कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की संभावना है। इसके बाद कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी टाटा सिएरा को लॉन्च करेगी, जो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी। इस कार को पहली बार जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था।
टाटा अल्ट्रोज का अपडेटेड वर्जन भी जल्द बाजार में आने वाला है। इसे 22 मई 2025 को लॉन्च किया जाएगा और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, टाटा पंच का फेसलिफ्ट वर्जन भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इस एसयूवी में बदला हुआ एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा, हालांकि इंजन पहले जैसा ही रहेगा। इन सभी कारों की लॉन्चिंग भारतीय ग्राहकों के लिए कई नए विकल्प लेकर आएगी।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त