युवती ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
अमरोहा । अमरोहा जिले के रहने वाले युवती ने एक कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गोदभराई की रस्म पूरी होने के बाद कांस्टेबल ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और उसके परिजनों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। थानाक्षेत्र के एक गांव में हेड कांस्टेबल का परिवार रहता है। उनकी तैनाती रामपुर जनपद में है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2023 को बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले कांस्टेबल अभिषेक के साथ तय की थी। वर्तमान में कांस्टेबल अभिषेक की तैनाती रायबरेली जनपद में है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रिश्तेदारी भी है। लिहाजा 18 दिसंबर 2023 को गोद भराई की रस्म पूरी की गई। दोनों परिवारों का घर आना जाना हो गया। कांस्टेबल युवती से फोन पर बात करता था। आरोप है कि 22 दिसंबर 2023 को आरोपी कांस्टेबल अपनी बहन के साथ नौगांवा क्षेत्र में आया और खबर भेज कर युवती को गांव के बाहर सड़क पर बुला लिया। जिसके बाद कांस्टेबल युवती को कार में बैठकर अज्ञात स्थान पर ले गया। उसने अपनी बहन को पहले ही कार से उतार दिया था।
आरोप है इस दौरान सिपाही ने युवती के साथ कार में दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने दोनों की शादी होने की बात कही। उसने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इतना ही नहीं तीन से चार दिन तक सिपाही युवती के साथ अलग अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में सिपाही शादी करने से मुकर गया। दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगे। जबरन शादी करने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल, उसकी बहन माता और पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में 5 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। तब से अब तक आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी नहीं की गई है। विवेचक मुकदमे से दुष्कर्म की धारा हटाने की बात कह रहे हैं। पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन से मिलकर कहा कि उसकी समाज में लगातार बदनामी हो रही है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स में 900+ अंकों की गिरावट
फाइनल मैच में विवादित जश्न, अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका फाइन