नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच खत्म होगा जाम का झंझट
नोएडा । नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच जाम खत्म करने के लिए एनएचएआई दो नए फ्लाईओवर और आगरा कैनाल पर दो पुल बनाएगा। इस परियोजना से रोजाना 6 लाख लोगों का करीब 45 मिनट का समय बचेगा। साथ ही, दिल्ली के राजघाट और शांतिवन चौराहों को भी सिग्नल-फ्री करने की तैयारी है। अगर आप नोएडा से दिल्ली या फरीदाबाद की ओर सफर करते हैं, तो कालिंदी कुंज बैराज पर लगने वाला घंटों का जाम आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका होगा। लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक दो नए फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद आने-जाने वाले करीब 6 लाख लोगों को रोजाना लाभ होगा। वर्तमान में इस स्ट्रेच को पार करने में लोगों के 40 से 45 मिनट बर्बाद होते हैं, जो फ्लाईओवर बनने के बाद महज कुछ मिनटों में सिमट जाएगा।
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला