भारतीय नौसेना की जासूसी करने के मामले में तीसरा आरोपी भी पकड़ाया
बेंगलुरु। उडुपी पुलिस ने मालपे कोचीन शिपयार्ड से जुड़े कर्मचारियों ने भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान गुजरात के आणंद जिले के कैलाश नगरी निवासी भरत कुमार खदयाट के पुत्र हिरेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर अवैध वित्तीय लाभ के बदले नौसेना संचालन और प्रतिष्ठानों से संबंधित गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान स्थित अपने संचालकों को भेजने का शक है। इससे पहले 21 नवंबर को पुलिस ने इस मामले में यूपी के रहने वाले रोहित और संत्री को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस इनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल करेगी कि इन्होंने संवेदनशील जानकारी किसको पहुंचाई।
श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस की सूझबूझ से सुलझा जटिल मामला
अपने ही विधायकों के सवालों से बढ़ी सरकार की मुश्किल
अमेरिका का नया ऑफर, अवैध प्रवासियों को मुफ्त टिकट और कैश बोनस
पेपर लीक मामले में आरोपियों की तलाश तेज
निवासियों की मांग- प्रोजेक्ट में बदलाव या रोक लगाई जाए
तंगहाली से जूझता पाकिस्तान, कमजोर सिस्टम ने बढ़ाई मुश्किलें