हजारों मधुमक्खियों को जलाकर मार डाला
अमरोहा: खेत में रखी मधुमक्खी की पेटियों में आग लगा दी। जानकारी होने पर कारोबारी के मौके पर पहुंचने तक सारी पेटी जलकर राख हो चुकी थीं। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। तहरीर दे दी गई है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खरखौदा आजम की है। पास के गांव फत्तेहपुर अब्बू निवासी मोहम्मद सलमान व तसलीम अहमद साझे में मधुमक्खी पालन करते हैं। उन्होंने गांव खरखौदा आजम के जंगल में इसकी पेटी रखी हुई थीं। दो दिन पहले किसी ने पेटियों में आग लगा दी।
ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा तो शोर मचा दिया। जानकारी पाकर सलमान व तसलीम भी मौके पर आ गए। परंतु उस समय तक 150 पेटी जलकर राख हो चुकी थीं। दोनों कारोबारियों ने बताया कि घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हार्ट अटैक की आशंका, एम्बुलेंस नहीं मिली — लोडर से अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत
सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव की शाह से बैठक, नियुक्तियों को लेकर मंथन
कार्यक्रम में उपेक्षा का आरोप, अधिकारी को पहनाया भाजपा पट्टा
सीनियर सिटीजन कार्ड के बहाने ठगों का जाल, पांच लाख उड़ाए
त्योहार पर मिलावट रोकने की कवायद, टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
तीन जिलों में 74 किमी सड़क नेटवर्क होगा विकसित
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज
आप का बड़ा दांव, केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति में उतारने की रणनीति