हाथरस में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव जैतपुर के पास तेज रफ्तार पर एक गड्ढे को बचाने की कोशिश में टाटा मैजिक वाहन केंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सडक़ किनारे जाकर पलट गए। हादसे में साढ़े तीन माह के मासूम व तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। तीन एक ही परिवार के थे। छह हाथरस के और एक मृतक एटा का रहने वाला है। करीब 14 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर मैजिक सवारों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। नम आंखों से वह बदहवास हालत में इधर से उधर दौड़ रहे, इमरजेंसी में अपने परिजनों को आवाज दे रहे थे। महिलाएं अपनों के शवों को देख पछाड़ खाकर गिर रही थी।
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च
रहस्यमय हालात में झाक मठ के महंत पारसनाथ की मौत, कुंड में मिला शव
गैस संकट पर बयान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का झटका: प्रिंसिपल पर धर्म परिवर्तन का मामला जारी रहेगा
शादी का अनोखा ड्रामा: पुलिस ने दूल्हे को उठाया, दुल्हन ने कहा- जेल में शादी कर दो
सोनिया गांधी केस में कोर्ट ने सुनवाई टाली, 30 मार्च तय नई तारीख
महिलाओं के खाते में आई लाड़ली बहना की 34वीं किस्त, CM ने भेजे 1836 करोड़
LPG सप्लाई व्यवस्था के लिए भोपाल प्रशासन की नई गाइडलाइन, होटल अब लकड़ी-कोयला भी जला सकेंगे