उरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो नवजात शिशुओं की मौत
उरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो जुलाई को 12 घंटे के अंदर दो नवजात शिशुओं की मौत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में जांच रिपोर्ट आते ही प्रभारी डॉक्टर सुनील साहू को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम सरकार को बर्खास्त कर दिया गया है।
दरअसल, इस पूरी घटना के बाद सीएमएचओ कार्यालय द्वारा तीन सदस्यी जांच टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्यों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर और स्वजनों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर सीएमएचओ कार्यालय को सौंप दी। जिसके बाद गंभीर लापरवाही मानते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रभारी डॉक्टर साहू को निलंबित करने के साथ ही उन्हें संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया गया है, जबकि संविदा में कार्यरत डॉ सरकार की सेवाएं पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है।
जांच रिपोर्ट में पाया गया दोषी
सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मामले में घोर लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का परिचय दिया है। इसके बाद दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए पैसे भी लेने का आरोप है। मितानिनों ने बताया कि यहां पर जब प्रसव के लिए मरीज को लेकर पहुंचते हैं तो नर्स स्टाफ पैसे की मांग करते हैं। पैसे देने के बाद ही उन्हें भर्ती किया जाता है। पैसा नहीं देने पर उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रिफर कर देते हैं।
चुनावी तालमेल पर चर्चा, कांग्रेस-डीएमके में सीटों को लेकर खींचतान
पिकनिक से लौट रहे दो दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
मामूली रकम के विवाद में खूनी खेल, रायगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, लक्ष्मी वर्मा को मौका
बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला, जबलपुर में LPG स्कूल वाहनों पर प्रतिबंध
साव का कांग्रेस पर तंज- किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
हत्या के बाद घर में बैठकर खाई बिरयानी, पड़ोसियों को नहीं हुआ शक