हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के दौरान उमा भारती ने रखे नए सुझाव
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई से मिलने आई हूं। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में संगठन और अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
मुझे कार्यालय आकर अच्छा लगता है
बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती मंगलवार को मध्य प्रदेश के बीजेपी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे बीजेपी कार्यालय आकर अच्छा लगता है। मैं पहले भी बीच में एक बार कार्यलाय आई थी मैं अपने भाई और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि गाय के संरक्षण, संवर्धन के लिए समन्वय बने, कुछ दिन पहले गौ संवर्धन को लेकर विराट सभा हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए थे, कल मोहन जी से बात हुई। आज हेमंत जी से मिलने कार्यालय आई हूं संगठन, सरकार और समाज मिलकर काम करेगा तो गौ संवर्धन का विकास होगा। किसानों ने जो मांगे पारित की थी, वह हेमंत खंडेलवाल को बताई हैं।
सरकार सुझावों पर अमल करेगी
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उमा भारती से मुलाकात की जानकारी दी। खंडेलवाल ने कहा, ‘उमा भारती ने गाय को लेकर कई सुझाव दिए हैं। संगठन प्रमुख होने के नाते मुझे सुझाव दिए हैं, उनकी सभी बातों से सरकार और संगठन सहमत है। कुछ बातों पर काम भी चल रहा है। कल मुख्यमंत्री को भी सुझाव दिए थे. सरकार उनके सुझावों पर अमल करेगी, गोपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार अग्रसर है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा