BCCI के सचिव पद के लिए चर्चा में कौन-कौन से नाम?
ICC ने 27 अगस्त यानी मंगलवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की। उन्होंने भारतीय सचिव जय शाह को ICC का नया चेयरमैन घोषित किया है। उनका कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाला है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि BCCI में उनकी पोस्ट पर कौन आएगा? आइये आपको बताते हैं उन 5 नामों के बारे में जो जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद अब BCCI के अगले सचिव बन सकते हैं।
रोहन जेटली
वर्तमान में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष और दिवंगत नेता अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली के BCCI के अगले सचिव बनने की खबरें काफी तेज हैं।
देवजीत सैकिया
देवजीत सैकिया इतने फेमस नहीं है। लेकिन उनको भी BCCI जय शाह के बाद सचिव की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
अरुण धूमल
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल को भी BCCI यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। उनके पास भी अच्छा एक्सपीरियंस है।
आशीष शेलार
भारतीय नेता आशीष शेलार और क्रिकेट एडमिनिस्टेटर आशीष शेलार भी अगले BCCI के सचिव बन सकते हैं। उन्हें 17 जून 2015 में मुंबई क्रिकेट ऐसोसिएशन का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया था।
राजीव शुक्ला
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन और BCCI के वाइस प्रेजीडेंट राजीव शुक्ला अगले सचिव बन सकते हैं। उनके पास अच्छा अनुभव है।
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना