टेलीग्राम पर आए इस मैसेज से लालच में आई महिला
मुरादाबाद। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। लोग एक के प्रति सावधान होते हैं तो दूसरे तरीके से अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं। अब टेलीग्राम पर घर बैठे टास्क पूरा करके लाखों रुपए कमाने का लालच देकर महिला से ठगी मामला सामने आया है। महिला से टास्क देकर ठगों ने सभी डिटेल पूछकर उसके पति के खाते से दो लाख 57 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके साइबर ठग की तलाश की जा रही है।
टेलीग्राम पर आया था मैसेज
कटघर थाना के गोविंद नगर निवासी सोहित कुमार वर्मा शहर की एक पीतल फर्म में नौकरी करते हैं। सोहित सिंह ने बताया कि वह अगस्त 2023 को ब्रजघाट गए थे। तब उनकी पत्नी घर पर थीं। पत्नी ने टेलीग्राम पर एक मैसेज देखा था, जिसमें लिखा था कि घर बैठे टास्क पूरा कर लाखों रुपये कमा सकते हैं।
पति के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर कर ली रकम
मैसेज के साथ दिए गए नंबर पर कॉल करने पर महिला से जानकारी ली। इस दौरान महिला के पति के बैंक खाते की डिटेल बता दी। इसके अलावा मोबाइल नंबर और खाता नंबर भी पूछ लिया था। इसके बाद साइबर अपराधी ने सोहित के खाते से अलग-अलग खातों में दो लाख 57 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।
पुलिस ने कर रही मामले की जांच
सोहित ने बताया कि उसे ब्रजघाट से वापस आने के बाद खाते में कुछ रुपए भेजने थे, लेकिन रुपए ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। तब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनके होश उड़ गए। खाते से सारी धनराशि गायब थी। पत्नी से पूछा तो उन्होंने सच्चाई बता दी। पीड़ित ने मामले में कटघर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित की तलाश कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हार्ट अटैक की आशंका, एम्बुलेंस नहीं मिली — लोडर से अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत
सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव की शाह से बैठक, नियुक्तियों को लेकर मंथन
कार्यक्रम में उपेक्षा का आरोप, अधिकारी को पहनाया भाजपा पट्टा
सीनियर सिटीजन कार्ड के बहाने ठगों का जाल, पांच लाख उड़ाए
त्योहार पर मिलावट रोकने की कवायद, टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
तीन जिलों में 74 किमी सड़क नेटवर्क होगा विकसित
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज
आप का बड़ा दांव, केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति में उतारने की रणनीति