WPL 2024: गुजरात को रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (MI vs GG) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत मिली। यह मुंबई इंडियंस की 7 मैचों की पांचवीं जीत रही। इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे।
इसके जवाब में मुंबई की टीम 19.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक लगाया। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई।
प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
दरअसल, गुजरात जायटंस को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम WPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉम पर आ गई। मुंबई इंडियंस ने 7 मैच खेलते हुए 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है। मुंबई की टीम 10 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉम पर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में जीत हासिल कर 8 अंक के साथ मौजूद है।
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से चटाई धूल
पहले बैटिंग करते हुए गुजरात जायंट्स की तरफ से हेमलता ने 74 रन की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 66 रन की शानदार पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाने में मदद की। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साइका इशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि हेली, सजीवन, पूजा और शबनीम को एक-एक सफलता मिली।
इसके जवाब में 191 रन का पीछा करते हुए मुंबई की तरफ से हीली मैथ्यू और यास्तिका ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका 49 रनऔर मैथ्यूज 18 रन बनाकर आउट हुई। वहीं, नेटली सीवर 2 रन बनाकर आउट हुई। हरमनप्रीत कौर ने 95 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर