भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराएंगे 2025 महाकुंभ-योगी
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि 2025 के महाकुंभ को 2019 से भी अधिक भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम 2025 के महाकुंभ को भव्य दिव्य रूप में संपन्न कराएंगे। 2019 में जब प्रयागराज कुंभ था, तब काशी, अयोध्या, चित्रकूट, नैमिषारण्य और विंध्यवासिनी का धाम इस रूप में नहीं था। हमारा अनुमान है कि 19 के कुंभ की तुलना में दोगुना श्रद्धालु यहां आएंगे। उनके लिए अवस्थापना की सुविधाएं विकसित करने के लिए अभी से कार्य शुरू हो चुका है। 9 आरओबी बनाए गए हैं, नया सिविल टर्मिनल बनाने का कार्य किया गया, 250 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़िकरण का कार्य हुआ। 114500 शौचालयों का निर्माण हुआ। इस साल भी माघ मेला में अब तक 40 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
सीएम योगी ने कहा कि माघ मेले को 2025 के प्रयागराज महाकुंभ के पूर्व के रिहर्सल के रूप में सरकार लेकर चल रही है। हमारे सामने 2019 के प्रयागराज को आयोजित करने का उदाहरण है। पहली बार 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था का क्या मॉडल हो सकता है, ये प्रयागराज कुंभ में देखने को मिला। दुनिया के 100 से अधिक देशों के राजनयिक वहां आए थे। इतने बड़े जनसमुदाय को देखकर सबने व्यवस्था की सराहना की थी। आजादी के बाद पहली बार मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। पहली बार आजादी के बाद अक्षय वट, सरस्वती कूप के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए थे। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस सांस्कृतिक पुनर्जागरण में प्रवेश कर चुका है, उसमें अयोध्या का दीपोत्सव, ब्रज का रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली पूरे देश में अपनी पहचान बना रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही